गुरुवार, 19 नवंबर 2009

ब्लॉग

ब्लॉग” टर्म “वेब लॉग” शब्दों का संक्षिप्त रूप है। वेबलॉग सामान्य जनता के उपयोग के लिए एक पत्रिका या न्यूज़लेटर होते हैं, जिनको लगातार अपडेट किया जाता है। ब्लॉग्स ने वेब को नया रूप दिया है, जिसके ज़रिए लाखों लोग अपनी आवाज़ दुनिया तक पहुँचा सकते हैं और अन्य लोगों से संपर्क बनाने में समर्थ होते हैं। किसी टिपिकल ब्लॉग में टेक्ट्स, इमेज, और अन्य ब्लॉग्स से लिंक, वेब पेज और अन्य संबंधित मीडिया का मिश्रण होता है। ज़्यादातर ब्लॉग में प्राथमिक रूप से टेक्ट्स होते हैं, यद्यपि कुछ में फ़ोटोग्राफ़ (फ़ोटोब्लॉग), वीडियो (वीलॉग), या ऑडियो (पोडकास्टिंग) भी होते हैं और वे सामाजिक मीडिया के एक बड़े नेटवर्क के भागों पर केन्द्रित होते हैं।
ब्लॉग के ज़रिए आप वेब पर अपनी आवाज़ उठा सकते हैं। यह वह स्थान है, जहाँ से आप अपने रूचिकर विषय को संग्रह और शेयर कर सकते हैं– चाहे वे आपके राजनैतिक विचार हों, व्यक्तिगत डायरी, या वेब साइट के वे लिंक, जिनको याद रखना चाहते हैं। ब्लॉग किसी विशेष विषय पर अपने विचार या समाचार भी प्रदान करते हैं, जैसे खाद्यान्न, राजनीति, या क्षेत्रीय सामाचार, और कुछ तो व्यक्तिगत ऑनलाइन डायरी के रूप में भी कार्य करते हैं। अक्सर पत्रकार ब्रेकिंग न्यूज़ को प्रकाशित करने के लिए ब्लॉग का उपयोग करते हैं, जबकि अन्य लोग अपने अंदरूनी विचारों को ब्लॉग्स के द्वारा प्रकाशित करते हैं।
ब्लॉग के तीन मुख्य फ़ीचर होते हैं। पहला, ये विपरीत कालक्रम के अनुसार तैयार होता है। इसका तात्पर्य है नवीनतम एंट्रीज़ सबसे ऊपर प्रदर्शित होती हैं। इसका दूसरा फ़ीचर है, शोधित-रहित विषय-सामग्री। आप अपने विचारों को किसी कानूनी या अन्य प्रकार की रुकावट के बिना दे सकते हैं। तीसरा फ़ीचर कमेंट्स है। ब्लॉग पर आप किसी भी चर्चित विषय या किसी बाहरी विषय पर कमेंट तैयार कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: