गुरुवार, 19 नवंबर 2009

वीकीपीडिया

“वीकीपीडिया”, इंटरनेट पर सबसे अधिक लोकप्रिय रिफ्ररेन्स साइट है। यह पूरे विश्व के लेखकों द्वारा लिखा गया वेब-आधारित मुफ़्त मल्टीलिंग्वल इनसाइक्लोपीडिया है। ऑनलाइन समुदाय के लोगों के मिश्रित प्रयासों के फलस्वरूप इस उच्च-गुणवत्ता वाले इनसाइक्लोपीडिया का निर्माण हुआ है। यह विभिन्न विषयों और समान्य जानकारी को तेज़ी से समझने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें वीकीमीडिया फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित 195 स्वतंत्र भाषाओं के संकलन शामिल हैं। सन् 2001 में तैयार वीकीपीडिया आज सबसे बड़ी रिफ़रेन्स वेबसाइट के रूप में तेज़ी से विकसित हो चुकी है। यह विशेष प्रकार का वेबसाइट है, जिसे “विकी” कहा जाता है। इसमें कोई भी व्यक्ति आर्टिकल को जोड़ और एडिट कर सकता है। अनेक लोग वीकीपीडिया की विषय-सामग्री को लगातार बढ़ा रहे हैं। विषय-सूची की सावधानीपूर्वक समीक्षा की जाती है और अनुचित बदलाव को हटाया जा सकता है। लगातार ग़लत एडिटिंग करने वालों को ब्लॉक किया जा सकता है। वीकीपीडिया के एडिटिंग नियमों के अर्न्तगत सूचना को जोड़ने के लिए हर किसी का स्वागत है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी आर्टिकल के लिए सूचना को जोड़ते है, तो आपको उसके उचित रिफ़रेन्स को शामिल करना ज़रूरी होता है। यह इनसाइक्लोपीडिया www.wikipedia.com पर प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य पेज पर जाने के लिए अपनी इच्छानुसार भाषा को सेलेक्ट करें। अब “इंगलिश” पर क्लिक करें। स्क्रीन के बाँयी तरफ़, दो बटन “गो” और “सर्च” के साथ आप एक “सर्च” बॉक्स को देख सकते हैं। अब महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से संबंधित सूचना को देखते है। बॉक्स में “आइंस्टीन” को टाइप करें, और एंटर प्रेस करें या “गो” पर क्लिक करें। यह आपको सीधा वीकीपीडिया में टाइप किए गए कीवर्ड से संबंधित आर्टिकल पर पहुँचाएगा। यहाँ आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इच्छानुसार सभी सूचना को प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप अतिरिक्त वीकीपीडिया पेज को देखना चाहते हैं, तो अपना कीवर्ड लिखने के बाद आप “सर्च” पर क्लिक करें। आप एक पेज को देखते हैं जो दूसरे पेज का लिंक प्रदर्शित करता है। संबंधित पेज को देखने के लिए सामान्य रूप से लिंक पर क्लिक करें। इसलिए, वीकीपीडिया का उपयोग करके आप आसानी से किसी भी विषय के बारे में खोज कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: